मुंबई, कॉमेडियन कपिल शर्मा की तबीयत आजकल ठीक नहीं चल रही है। अक्सर वह सेट पर बेहोश हो जाते हैं| बुधवार को ‘मुबारकां’ के प्रमोशन के लिए अनिल कपूल, अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और आथिया शेट्टी ‘द कपिल शर्मा शो’ पहुंचे थे। लेकिन कपिल के बेहोश होने के कारण शूट कैंसल हो गया। कपिल को कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया है। कपिल की बहन पूजा ने कहा इस पर किसी को बुरा नहीं मानना चाहिए| कपिल की तबियत ठीक नहीं है, इस लिए कुछ लोगों को ऐसी असुविधा से गुजरना पड़ा| वर्ना वह लोगों की इतनी अवहेलना कभी नहीं कर सकते हैं| पूजा ने लोगों से आग्रह किया कि वे ऐसे कठिन समय में कपिल का साथ दें|
इससे पहले शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे तो उस दिन भी कपिल शर्मा की तबियत खराब हो गई थी| इसके बाद शाहरुख और अनुष्का को बिना शूटिंग लौटना पड़ा था। कपिल के बार-बार शूट कैंसल करने से लोग उन्हें अनप्रोफेशनल कहने लगे हैं| लेकिन असल में ऐसा नहीं हैं। कपिल की बहन पूजा देवगन ने बताया इन दिनों कपिल स्वास्थ्य सही नहीं है| वह अनप्रोफेशनल नहीं हैं। वह अपने काम का पूरा सम्मान देते हैं| पूजा ने बताया कि कपिल इन दिनों अवसाद से जूझ रहे हैं| लेकिन उन्होंने अपनी तकलीफ अपने परिजनों से भी शेयर नहीं की है| कुछ समय पहले कपिल से मिलने आई पूजा ने कहा कि कपिल को इस समय सभी के सहयोग की जरूरत है|
अवसाद से जूझ रहे कपिल को चाहिए लोगों का सहारा : पूजा
