लखनऊ प्रदेश के कानपुर देहात जिले की सिकन्दरा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक मथुरा प्रसाद पाल का शनिवार को लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने विधायक श्री पाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री पाल आम जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति बेहद संवेदनशील थे और समाज के कमजोर वर्गांे की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए स्व. श्री पाल के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री उनके मेदूपुर-बरहापुर गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।
भाजपा विधायक मथुरा प्रसाद का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
