भोपाल,राजधानी के समरधा फारेस्ट रेंज से कांग्रेस ने किसान स्वाभिमान रैली निकली। किसानों के साथ कांग्रेस के नेता ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर कलेक्टर कार्यालय की ओर बढे। रैली की शक्ल में आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकरियों को वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी ने रवाना किया। प्रदर्शनकारी किसानों का कर्ज माफ़ करने,डीज़ल पर सब्सिडी के साथ ही किसानों को फसल का सही दाम दिलाने की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कांग्रेस पूरे प्रदेश में ऐसी यात्रायें निकाल रही है। जिसमें उसके स्थानीय नेता शिरकत कर रहे हैं।
ट्रेक्टर ट्रॉली पर निकले कांग्रेसी,प्रदेश भर में कर रहे किसान स्वाभिमान रैली
