पेरिस फैशन वीक में सोनम कपूर ने रैम्प पर बिखेरा जलवा

मुंबई,फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर पेरिस फैशन वीक में न सिर्फ एंट्री की बल्कि इसकी शो-स्टॉपर की भूमिका भी निभाई। इंटरनेशनल डिजाइनर राल्फ एंड रूसो के ऑटम विंटर कलेक्शन की शो-स्टॉपर बन सोनम ने रैम्प वॉक किया। इस दौरान सोनम व्हाइट ब्राइडल गाउन में बेहद खूबसूरत दिख रहीं थी। मशहूर डिजाइनर जोड़ी राल्फ एंड रूसो के इस शाही परिधान को पहन जब सोनम कपूर रैम्प पर उतरीं तो वे किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थीं। सोनम कपूर की स्टाइलिस्ट और छोटी बहन रिया कपूर हर मौके पर उनके साथ मौजूद रहती हैं। लेकिन फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में व्यस्त होने की वजह से रिया उनके साथ इस फैशन शो का हिस्सा नहीं बन पाई। रिया ने इंस्टाग्राम पर शो के कई फोटो और वीडियो साझा किए। रैम्प वॉक करते हुए सोनम का एक वीडियो पोस्ट कर रिया ने लिखा कि सोनम कपूर मैंने तुमसे कहा था कि मैं आत्मा के रूप में वहां मौजूद रहूंगी। कितनी खूबसूरत लग रही हो बताते चलें कि, पेरिस से पहले सोनम लंदन में कथित ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं। लंदन की सड़कों पर ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूम रहीं सोनम कपूर की अचानक मुलाकात एक्ट्रेस जूही चावला से हुई थीं। इसका जिक्र जूही ने ट्विटर पर किया था। साथ ही आनंद ने सोनम और जूही के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम में साझा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *