भोपाल, सहज, सरल, सौम्य और अद्भुत छवि के व्यक्तित्व देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की 77 वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेसजनों ने आज सद्भावना दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी और उनके प्रेरणादायी कृतित्वों का स्मरण किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने राजीव गांधी जी की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली है जिसे उनके जैसा महान सपूत देश की सेवा के लिए मिला था। जब उनके मुस्कराते हुये चेहरे को देखते हैं तो यकीन नहीं होता कि कोई उनकी इतनी निर्मम हत्या कर देगा। नये भारत की परिकल्पना, 21 वीं सदी का आगाज, कम्प्यूटर, टीवी, मोबाईल, आईटी के क्षेत्र में उनका अपूर्णीय योगदान रहा। उन्होंने नौजवानों के हित में मतदान का अधिकार 21 से घटाकर 18 वर्ष करने का निर्णय लिया। देश को राजीव जी से कई प्रेरणाएं मिली। राजीव जी पायलट के रूप में भोपाल आया करते थे,उस समय वे राजनीति में नहीं थे। उनका भोपालवासियों से विशेष लगाव था। राजीव जी ने संगठन, पक्ष और विपक्ष सभी में कार्य करने का अनुभव रहा। उन्होंने देश में स्थिरता लाने का कार्य किया। उनके देश हित के कामांे की फेहरिस्त बहुत लंबी है। जो आज सत्ता में बैठे लोगों की जनविरोधी नीतियों के कारण वर्तमान परिस्थित में चल रहा है देश के लिए खतरा है। हमें राजीव जी के सपनों को पूरा करने के लिए फिर से संघर्ष करने की आवश्कता है।
राजीव जी ने की थी नये भारत की परिकल्पना- सुरेश पचौरी
