भोपाल, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे दो विधायक संजीव कुशवाह और राजेश शुक्ला के साथ ही शाजापुर जिले की सुसनेर सीट से विधायक विक्रम सिंह राणा ने विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली हैं। इससे नगरीय निकाय चुनाव से पहले साथ आने से भाजपा को सपा-बसपा को उनके प्रभाव वाले क्षेत्रों में कमजोर करने की मदद मिलेगी। कल शाम प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ भेंट के बाद इसके कयास लगना शुरू हो गए थे। यह दोनों विधायक अपने लिए साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के टिकट की पूर्व गारंटी चाहते हैं। जैसा की पता है कुशवाह भिंड से पांच बार भाजपा से सांसद रहे रामलखन सिंह के बेटे हैं। गौरतलब है कुशवाह भिंड तो शुक्ला बिजावर से विधायक हैं। इधर,मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सपा के विधायक राजेश शुक्ला, बसपा के संजीव कुशवाहा और निर्दलीय विधायक राणा विक्रमसिंह को पार्टी में शामिल करते हुए कहा कि । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। उसके साथ ही देश और मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री जी एवं पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आज तीन विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव भी उपस्थित थे। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए विधायकों को शुभकामनाएं दीं।
कुशवाह-शुक्ला और राणा ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
