भोपाल, मध्यप्रदेश भाजपा ने आज राज्य के एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें 20 नेताओं को शरीक किया हैं। इनमे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेंद्र खटीक, प्रहलाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते के भी नाम शामिल किये गए हैं। सूची में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भी सम्मलित किये गए है।
ये है पूरी सूची
विष्णु दत्त शर्मा, शिवराज सिंह चौहान, शिवप्रकाश, पी. मुरलीधर राव, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय,धर्मेंद्र प्रधान, उमा भारती, वीरेंद्र कुमार खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, डा. नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, राकेश सिंह, ओम प्रकाश धुर्वे, सुधीर गुप्ता, लाल सिंह आर्य, सुहास भगत और हितानंद शर्मा।