वरिष्ठ बीजेपी नेता कल्याण सिंह की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि

बुलंदशहर,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का आज बुलंदशहर के नरौरा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र राजवीर सिंह ने कल्याण अमर रहे के नारों के बीच उन्हें मुखाग्नि दी। जैसा की पता है उनका शनिवार को लखनऊ के अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद 89 साल की आयु में निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सीएम योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के अलावा बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद रहे।
इधर, कल्याण सिंह के निधन के बाद यूपी सरकार ने छह जिलों की सड़कों को कल्याण सिंह के नाम पर समर्पित किया है। जिनमें अयोध्या, लखनऊ, प्रयागराज, अलीगढ़, बुलंदशहर और एटा की एक-एक सड़कों का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *