बिजली कंपनी ने कार्टून में हिंदुओं की भावनाओं का उड़ाया माखौल रार बढ़ने पर उसे हटाया

भोपाल,मध्यप्रदेश में बिजली चोरी रोकने के लिए मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी द्वारा बनाये गए एक कार्टून पर शोर-शराबा हो रहा है। कार्टून में यमराज और चित्रगुप्त के बीच हुए संवाद पर कयस्थ समाज खफा है। जबकि अन्य लोग इसे हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान कह रहे है।
कार्टून में चित्रगुप्त यह कहते हुए दिखाए गए हैं कि बिजली चोरी करने वालों को नर्क में 440 वोल्ट का करंट लगाया जाएगा। कार्टून में यमराज चित्रगुप्त से पूछते हैं चित्रगुप्त इतनी बड़ी लिस्ट किसकी है। इस पर चित्रगुप्त का जवाब है कि बिजली चोरी करने वालों की, इन्हें नर्क में 440 वोल्ट का करंट दिया जाएगा। इस पर अखिल भारतीय कयस्थ महासभा ने आंदोलन की धमकी दी है। उधर कायस्थ समाज से आने वाले मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि इस तरह के कार्यों से हिंदू धर्म से जुड़े लोगों की भावनाएं आहत हुई है। देश भर में कयस्थ समाज भगवान चित्रगुप्त को अपना अराध्य मानता है। किसी सरकारी विभाग या कंपनी की तरफ से देवताओं का मजाक उड़ाना बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है। जिन अधिकारियों की सहमति से यह कार्टून फेसबुक पेज पर शेयर किया गया उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं हो।
आपत्ति पर हटा कार्टून
लगातार विरोध के बाद बोर्ड ने कार्टून को हटा लिया है, जबकि किसी के भी खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *