रांची, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी समय समय पर अपने लुक बदलते रहते हैं। अब धोनी एक नये स्टाइलिश लुक में दिखे हैं। धोनी ने इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गयी है। धोनी इस बार अपने हेयर स्टाइल के वजह से चर्चा का केन्द्र बने हैं। कैप्टन कूल के नए लुक की तस्वीर हेयर ड्रेसर आलिम हकीम ने अपने सोशल मीडिया अकांउट से शेयर किया है। इस नये हेयर स्टाइल में धोनी बेहद कूल नजर आ रहे हैं। धोनी इसमें किसी फुटबॉलर जैसे दिख रहे हैं।
धोनी अपने हेयर स्टाइल को लेकर हमेशा से लोकप्रिय रहे हैं। अपने डेब्यू के समय धोनी अपनी लंबी बालों को लेकर काफी पसंद किये गये थे। आज भी धोनी को उस लुक में उनके प्रशंसक काफी पसंद करते हैं। इससे पहले धोनी को पहली बार लंबी मूंछ में देखा गया था, माही के इस लुक को देख प्रशंसक काफी खुश नजर आए थें। धोनी अब आईपीए के बचे हुए मैचों में खेलते नजर आयेंगे। धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के लिए आईपीएल सत्र अच्छा रहा पर कोरोना संक्रमण के कारण उसे स्थगित कर दिया गया था।
नये लुक में दिखाई दिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी
