भोपाल, घरेलू रसोई गैस सिलेण्डरों, पेट्रोल-डीजल, खाने के तेल व अन्य खाद्य पदार्थ सामग्री की कीमतों में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि एवं महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ महिला कांगे्रस ने आज प्रदेश के सभी जिलों एवं ब्लाक मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर केंद्र एवं राज्य की तानाशाही भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अखिल भारतीय महिला कांगे्रस की अध्यक्षा सुश्री सुष्मिता देव (पूर्व सांसद) के निर्देश एवं मध्यप्रदेश कांगे्रस कमेटी के आव्हान पर महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में आयोजित हुये धरना-प्रदर्शन में महिला कांगे्रस की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधीश एवं एसडीएम को सौंपे।
महिला कांगे्रस की कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीमती यास्मीन शेरानी ने कहा कि भाजपा सरकार महिला विरोधी है, रसोई संभालने वाली गृहणियां आज खून के आंसू रो रही हैं। गरीब एवं मध्यम वर्गीय महिलाओं को इस महंगाईकाल में अपने परिवार को दो वक्त की रोटी देने के लिए मजबूर हैं। गैस सिलेण्डर के दाम 840 रू. हैं तो वहीं पेट्रोल-डीजल का आंकड़ा सौ रूपये के पार पहुंच गया है। खाने का तेल 150 रू. पार, खाद्य सामग्री इतनी महंगी हो रही है कि खरीदने से पहले दस बार सोचना पड़ता है क्या खरीदें। महिला एवं पुरूष एक गाड़ी के दो पहिये हैं, जिससे परिवार की गाड़ी चलती है लेकिन जब पेट्रोल-डीजल महंगा होगा तो परिवार का पुरूष वर्ग बाहर कमाने कैसे जाएगा।
महिला कांगे्रस की कार्यवाहक अध्यक्ष कविता पांडे ने कहा कि कोरोना महामारी ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है, लोगों के रोजगार छूट गये, रोजमर्रा कमाने वाले मजदूर वर्ग, हाथ ठेले वाले, आटो वाले सभी के जीवन पर इसका दुष्प्रभाव पड़ा है। लेकिन केंद्र और राज्य सरकार इस ओर से लोगों का ध्यान भटकाकर महंगाई बढ़ाने में लगी हुई है। जिससे भाजपा सरकार में संरक्षण प्राप्त बड़े उद्योगपतियों को सीधा मुनाफा मिल रहा है और उसका कमीशन भाजपा सरकार खा रही है। उसे मजदूर एवं गरीब वर्ग से कोई लेना-देना नहीं है।
महिला कांगे्रस अध्यक्ष संतोष कंसाना के नेतृत्व में राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चैराहे पर धरना-प्रदर्शन में उन्होंने कहा भाजपा सरकार में आये दिन पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस व अन्य वस्तु के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे महगांई आसमान छू रही है। लगातार बढ़ती महंगाई से महिलाएं, खासकर गृहणियां, जिन पर रसोई की जिम्मेदारी होती है, में भारी निराशा और आक्रोष व्याप्त है। महिला कांगे्रस ने धरना प्रदर्शन कर मोदी सरकार से महंगाई कम करने की मांग की है।
पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य सामग्री की कीमतों के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रदेश भर में दिया धरना
