मप्र में 24 घंटे में 3722 नए केस, 18 मौतें, संक्रमण दर जनवरी से अब तक 11 गुना बढ़ी

 

भोपाल, मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में 3722 नए केस मिले हैं। इस दौरान 18 मौतें भी हुई हैं। पॉजिटिविटी रेट 11.11 प्रतिशत पहुंंच गया है। प्रदेश के 52 में से 41 जिलों में 20 से अधिक संक्रमित मिले हैं। एक्टिव केस का आंकड़ा 24 हजार के पार हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का कहना है पॉजिटिविटी रेट 5त्न से ज्यादा नहीं होना चाहिए, लेकिन प्रदेश में यह पिछले 7 दिनों में 10 प्रतिशत से ज्यादा रहा। इससे स्पष्ट है कि संक्रमण नियंत्रित नहीं हो पा रहा है। जनवरी में पॉजिटिविटी रेट गिरकर 1 प्रतिशत तक आ गया था। फरवरी के महीने में यह 3 से 4 प्रतिशत के बीच रहा, लेकिन मार्च में इसकी रफ्तार बढ़ी और अप्रैल माह में यह 10 प्रतिशत से ज्यादा हो गया और केस 5 गुना तक बढ़ गए।
होली के त्योहार के बाद संक्रमण तेजी से फैला है, जबकि एक दिन पहले यानी 28 अप्रैल को रविवार का लॉकडाउन रहा। इसके बाद से कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। पिछले 7 दिन में प्रदेश में 20,792 संक्रमित मिले हैं। जबकि इस दौरान एक्टिव केस 7,059 बढ़ गए। यही वजह है कि सरकार अब अस्पतालों में इंतजाम करने में जुटी है। क्योंकि एक्टिव केस का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि वर्तमान में 60त्न से ज्यादा मरीज होम आईसोलेशन में हैं।
पिछले 7 दिन के भीतर प्रदेश में कोविड से 96 मरीजों की मौत हुई हैं। इनमें सोमवार को हुईं 18 मौतें भी शामिल हैं। इस तरह मृतकों की संख्?या कुल संख्या 4,073 पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 3.13 लाख हो गई है। सबसे ज्यादा हालात भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के खराब होते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में इंदौर में 805, भोपाल में 582, जबलपुर में 257 और ग्वालियर में 160 संक्रमित मिले हैं। चारों महानगरों के अलावा प्रदेश 37 जिले ऐसे हैं, जहां अब रोजाना 20 से अधिक केस मिलना शुरू हो गए हैं। नरसिंहपुर में 90, रतलाम में 95, खरगोन में 79, उज्जैन में 74 और उमरिया में 63 केस मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *