रायसेन, रायसेन रोड पर स्थित खरबई के जाखा पुल पर सुबह करीब 8 बजे एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जानलेवा हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वही दो के घायल होने की सूचना हैं। हादसे का शिकार परिवार भोपाल की और आ रहा था। जानकारी के अनुसार अशोकनगर रायसेन निवासी प्रियंक तिवारी जबलपुर में एमआर थे, और कुछ दिन पहले उनका ट्रांसफर भोपाल हो गया, जिसके चलते वो अपने परिवार के साथ भोपाल आ रहे थे। इसी दौरान जाखा के पास मोड़ पर कार अचानक बेकाबू होकर खाई में गिर गई। हादसे मे प्रियंक पिता संतोष तिवारी (34), उनकी भाभी सृष्टि पति मयंक तिवारी (25) और भतीजी भव्या (7) की मौत हो गई। वही लीली पति प्रियंक तिवारी (30) और अनन्या तिवारी (6) घायल हो गई। बताया गया है कि इस दोरान प्रियंका का भाई मयंक तिवारी भी कार के आगे-आगे बाइक से जा रहा था। दुर्घटना के बाद घायल अवस्था में लीली ने उसे फोन किया। वही लोगों की मदद से सभी को खाई में गिरी कार से निकाला गया। कार प्रियंक चला रहा था, और मोड़ पर वह रफ्तार के कारण काबू नहीं रख सका, जिसके कारण दुर्घटना होने की बात सामने आ रही है। हादसे में जहॉ एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुचीं पुलिस आगे की कार्यवाही करने के साथ ही कारणो की जांच कर रही है।
बेकाबू होकर खाई मे गिरी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत, दो घायल
