मुंबई, भोजपुरी सेंसेशन प्राची सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में वह नक्का- मुक्का गाने पर जबरदस्त डांस मूव्स दिखा रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि “फेवरेट बीट।।।” इसके साथ एक और वीडियो उन्होंने पोस्ट किया है जिसमें वो ब्लू कलर की वेस्टर्न ड्रेस में दर्शकों के दिलों की धड़कन बढ़ा रही हैं। इससे पहले प्राची ने ऐश्वर्या राय के गाने पर थिरकते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसे उनके फॉलोअर्स ने वायरल कर दिया था। इस वीडियो में वह “दिल डूबा” गाने पर अपनी मजेदार एक्टिंग स्किल्स दिखाते नजर आई थी। बता दें कि प्राची अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अक्सर दिलचस्प पोस्ट अपडेट करती रहती हैं। अपने ग्लैमरस कपड़ों से तो वो लाइमलाईट में रहती हैं और वो वीडियो में एक्टिंग भी मस्त कर रही हैं। कुछ समय पहले प्राची के “छम्मक छल्लो” गाने पर तो फैंस दिल हार बैठे थे। ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्राची जल्द ही फिल्म “मेरे प्यार से मिला दे” में किशन राय के अपोजिट नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन चंदन सिंह कर रहे हैं। फिल्म में अनूप अरोड़ा, लोटा तिवारी, जैसे स्टार्स भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा प्राची के पास फिल्म ‘पांच मेहरिया’ भी है जो की एक फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसमें प्राची के साथ प्रियंका पंडित, निशा दुबे, कनक पांडे, संचिता बनर्जी और किशन राय होंगे।
प्राची सिंह ने नक्का- मुक्का गाने पर किया जबरदस्त डांस
