मुंबई, एक्ट्रेस और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट एली अवराम और दिशा पाटनी वर्तमान में मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। ऐली अपने वेकेशन की खूब सारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल में उन्होंने टेबल टेनिस खेलते हुए अपनी फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में बिकिनी में पहने एली टेबल टेनिस खेल रही हैं। फोटोज शेयर करते हुए एली ने लिखा कि “पिंग पिंग पोंग। स्कूल के दिनों में अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ मैं 100 पॉइंट्स बनाने तक खेलती थी। उसके गेराज में एक टेबल था. हम जब तक 100 पॉइंट्स नहीं बना लेते थे, रुकते नहीं थे।” इसके अलावा एली ने वीडियोज और अन्य फोटो भी शेयर किये हैं। फोटोज में वह समंदर किनारे मोनोकिनी में बैठी हैं। उन्होंने इस फोटो के साथ दौड़भाग वाली जिंदगी में रूककर सांस लेने का मैसेज दिया है। एली के अलावा दिशा पाटनी ने भी हाल ही में ब्लू कलर की बेहद क्यूट बिकिनी पहनी नजर आई हैं। इस फोटो में दिशा की अदाएं फैन्स का दिल जीत रही हैं। इससे पहले दिशा ने रेड बिकिनी में अपनी फोटोज शेयर की थीं। उन्हें बीच पर घूमते हुए देखा गया था। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। बता दें कि एली अवराम और दिशा पाटनी को फिल्म मलंग में पिछली बार देखा गया था। इस फिल्म को डायरेक्टर मोहित सूरी ने बनाया था। मलंग एक रिवेंज ड्रामा फिल्म थी, जिसमें अली और दिशा के अलावा आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और अनिल कपूर ने काम किया था।
मालदीव में छुट्टियां मना रहीं एली अवराम और दिशा पाटनी
