आइसक्रीम का इंतजार करती मौनी रॉय ने स्टिक पर लगी पूरी आइसक्रीम भी खाने की कोशिश की

मुंबई, एक्ट्रेस मौनी रॉय आइसक्रीम के ‎लिये बेसब्री से इंतजार करती नजर आई हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मी‎डिया पर वायरल हो रहा है। इस वी‎डियो में मौनी को आइसक्रीम के लिए शख्स चिढ़ाता हुआ दिख रहा है। वहीं मौनी रॉय भी आइसक्रीम के लिए बेसब्री से इंतजार करती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, आइसक्रीम के लिए इंतजार करते हुए मौनी रॉय स्टिक पर लगी पूरी आइसक्रीम भी खाने की कोशिश करती हैं। वहीं, शख्स जब उन्हें आइसक्रीम के लिए ज्यादा परेशान करना शुरू कर देता है तो गुस्से में आकर वह कहती हैं कि अब मुझे नहीं चाहिए, लेकिन आइसक्रीम मिलते ही मौनी रॉय के चेहरे पर खुशी देखने लायक होती है। मौनी रॉय का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसमें उनका अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, वर्क फ्रंट पर मौनी रॉय हाल ही में वेब सीरीज “लंदन कॉन्फिडेंशियल” में नजर आई है जिसमें उनके काम को भी खूब पसंद किया जा रहा है। मौनी रॉय स्टारर यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है। बता दें ‎कि एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार की फिल्म “गोल्ड” से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वह फिल्म मेड इन चाइना में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक्टर राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। वहीं अब मौनी रॉय रणबीर कपूर के साथ फिल्म “ब्रह्मास्त्र” में भी नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *