एचडीएफसी और टाटा ग्रुप ने मार्केट कैप के मामले में रिलायंस को पछाड़ा

मुंबई, कोरोना काल में करोड़ों रुपए की डील करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप में भारी गिरावट आई है। रिलायंस ग्रुप की कंपनियों के मार्केट कैप में 3 लाख करोड़ रुपए की कमी आई है। इसके साथ ही एचडीएफसी और टाटा ग्रुप ने मार्केट कैप के मामले में रिलायंस को पछाड़ दिया है। रिलायंस के शेयरों में 4 फीसदी की गिरावट से कंपनी का मार्केट कैप 12.05 लाख करोड़ रुपए रह गया है।
जानकारी के अनुसार, पिछले 45 दिनों में रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप की कंपनियों के मार्केट कैप में 3 लाख करोड़ रुपए की कमी आई है। कंपनी का शेयर शुक्रवार के कारोबार के दौरान 4 फीसदी टूटकर 1,900 रुपए से नीचे आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, रिलायंस ग्रुप का कुल मार्केट कैप शुक्रवार को 12.05 लाख करोड़ रुपए रहा है। दूसरी ओर, टाटा ग्रुप का कुल मार्केट कैप 14.27 लाख करोड़ और एचडीएफसी ग्रुप का कुल मार्केट कैप 13.72 लाख करोड़ रुपए है। टाटा का मार्केट कैप 1.07 लाख करोड़ और एचडीएफसी का 2.78 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है।
उल्लेखनीय है कि रिलायंस ने कोरोना काल में करोड़ों रुपए की बड़ी-बड़ी डील की थी। इससे रिलायंस का मार्केट कैप 14 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया था। इस बीच, रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी भी दुनिया के धनी व्यक्तियों की सूची में शीर्ष 5 में पहुंच गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *