मुंबई, मलाइका अरोड़ा अक्सर अर्जुन कपूर के साथ अपनी रिलेशनशिप के कारण चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पहुंच गए हैं। अर्जुन के साथ सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी वहीं मौजूद हैं। दिवाली के मौके पर करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा दिवाली मनाने हिमाचल प्रदेश पहुंच गईं। मलाइका ने अपनी धर्मशाला से एक तस्वीर शेयर की है जिस पर लोगों के मजेदार कॉमेंट्स आ रहे हैं।
सुबह मॉर्निंग वॉक पर मलाइका हरे रंग का ट्रैक सूट पहनकर निकलीं और इसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। मलाइका की इस तस्वीर पर तुरंत एक फैन का रिऐक्शन आया और उन्होंने अर्जुन कपूर के बारे में पूछते हुए लिखा, ‘अर्जुन जी कहां हैं?’ मलाइका के एक अन्य फैन ने इस तस्वीर का क्रेडिट अर्जुन कपूर को भी दे दिया। इससे पहले करीना कपूर ने भी धर्मशाला से अपनी सैफ और तैमूर की तस्वीरें पोस्ट की थी जिन्हें फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने 2018 में अपनी रिलेशनशिप ऑफिशल की थी। तभी से इन दोनों को साथ में अक्सर देखा जाता है। मलाइका और अर्जुन कई बार छुट्टियां बिताने साथ भी जा चुके हैं।
… और फैंस ने मलाइका से पूछ लिया अर्जुन जी कहां हैं ?
