एग्जिट पोल के नतीजों में बिहार में महागठबंधन को कुर्सी, मप्र में बीजेपी को 14 से 16 सीटें

नई दिल्ली, मप्र की 28 सीटों सहित बिहार विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को एग्जिट पोल जारी कर दिया गया है। एग्जिट पोल में सामने आई तस्वीर के अनुसार, मप्र में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार बरकरार रहेगी। वहीं बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। एग्जिट पोल के अनुसार मप्र में भाजपा 14 से 16 तो कांग्रेस 10 से 13 सीटें जीत सकती है। वहीं बिहार में एनडीए को औसतन 104 से 121 और महागठबंधन को 108 से 131 सीटें मिलने की संभावना है।
मप्र में भाजपा को 46 और कांग्रेस को 43 प्रतिशत वोट
उपचुनाव के नतीजे तो दस नवंबर को आएंगे, लेकिन एग्जिट पोल में भाजपा को राहत मिली है। एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, प्रदेश में भाजपा की सरकार बरकरार रहेगी। कांग्रेस को बहुमत का आंकड़ा नहीं मिल पाएगा। एग्जिट पोल के नतीजों से भाजपा में उत्साह है तो कांग्रेस ने एग्जिट पोल को अविश्वसनीय बताया है। आज तक चैनल की ओर से जारी एग्जिट पोल में 28 सीटोंं के उपचुनाव में भाजपा को 46 और कांग्रेस को 43 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।
मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा ने बाजी मारी है। भाजपा के खाते में 16-18 सीटें और कांग्रेस के खाते में 10-12 सीटें जा सकती हैं। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान सरकार बचाते तो दिख रहे हैं, लेकिन कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में कमलनाथ सेंध मारते दिख रहे हैं।
-सिंधिया के गढ़ में कमलनाथ की सेंध
एग्जिट पोल के मुताबिक मप्र में बसपा के खाते में एक सीट जा सकती है। चंबल क्षेत्र में भाजपा पिछड़ती नजर आ रही है। यहां कुल 7 सीटों में कांग्रेस को 4 से 6, जबकि भाजपा को शून्य से 2 सीटें ही मिलने की संभावना है। ग्वालियर क्षेत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ है, इस पर पूरे प्रदेश की नजरें हैं। यहां बराबरी का मुकाबला नजर आ रहा है। यहां की 9 सीटों में भाजपा-कांग्रेस को 4 से 5 सीटें मिलती दिख रही हैं। मालवा में भाजपा आगे दिख रही है।
क्षेत्रवार किसे कितनी सीटें मिलने के संकेत
क्षेत्र सीट भाजपा कांग्रेस अन्य
ग्वालियर 9 4-5 4-5 0
चंबल 7 0-2 4-6 1
मालवा 5 4-5 0-1 0
निमाड़ 2 0-1 1-2 0
बुंदेलखंड 2 1-2 0-1 0
भोपाल 2 1-2 0-1 0
महाकौशल 1 1 0 0

इनका कहना है
कोरोना के बावजूद 28 सीटों पर जितनी बंपर वोटिंग हुई है, उतनी ही बंपर जीत भाजपा की होगी। कांग्रेस बौखला गई है और ईवीएम पर उंगली उठा रही है। जब 2018 में कांग्रेस को जीत मिली थी, जब ईवीएम सही थी और अब गलत हो गई। लोकतंत्र की विजय से गदगद हूं। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश हमारा संकल्प है।
-शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मप्र
-कितनी सीटें हम जीतेंगे, मैं संख्या पर नहीं जाऊंगा। यह चुनाव जनता का था और जनता ने ही लड़ा है। 10 नवंबर को जनता की सरकार बनना तय है।
-कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री मप्र
बिहार में बदलाव के आसार
विभिन्न न्यूज एजेंसियों और चैनल के सर्वे में बिहार में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। एबीपी न्यूज और सी वोटर के सर्वे के अनुसार एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन को 104 से 121 सीटें मिलती दिख रही है। आरजेडी और कांग्रेस महागठबंधन को 108 से 131 सीटों का अनुमान लगाया गया है। अन्य के खाते में 4 से 8 सीटें जा सकती हैं। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में एनडीए को 116 और महागठबंधन को 120 सीटें दी गई हैं। अन्य के खाते में 7 सीटें जा सकती हैं। न्यूज 24 के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 104 से 128 सीटें दी गई हैं। जबकि महागठबंधन के खाते में 108 से 131 सीटें जा सकती हैं। अन्य के खाते में कोई सीट नहीं है।
रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में महागठबंधन को 118 से 138 सीटें दी गई हैं। वहीं एनडीए गठबंधन को 91 से 117 सीटें दी गई हैं। दोनों गठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला दिखाया गया है। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में एनडीए को 116 और महागठबंधन को 120 सीटें दी गई हैं। अन्य के खाते में 7 सीटें जा सकती हैं। बिहार में एक बार फिर से नीतीश सरकार बन रही है। एबीपी न्यूज और सी वोटर के सर्वे के अनुसार एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन को 104 से 121 सीटें मिलती दिख रही है। आरजेडी और कांग्रेस महागठबंधन को 108 से 131 सीटों का अनुमान लगाया गया है। अन्य के खाते में 4 से 8 सीटें जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *