कांग्रेस सांसद थरूर ने अंग्रेजी के मामले में 10वीं छात्रा से मान ली हार

नई दिल्ली, अपनी मजबूत अंग्रेजी के लिए फेमस कांग्रेस सांसद शशि थरूर इन दिनों चर्चा में है। दरअसल, उन्होंने पहली बार किसी और की अग्रेजी की तारीफ की है। दरअसल उन्होंने खुद ट्वीट केरल की एक किशोरी द्वारा अंग्रेजी के उच्चारण पर तारीफों के बुल बांधे। 10वीं कक्षा की लड़की का नाम दिया कुमारी है। इडुक्की शहर की रहने वाली इस लड़की के अंग्रेजी शब्दकोष से थरूर बेहद प्रभावित हुए। शो के बारे में थरूर ने ट्वीट भी किया हुआ है। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, दसवीं कक्षा कि छात्रा, दिया की कहानी है, जिसने टंग-ट्विस्टिंग अंग्रेजी वर्ड की मास्टरी हासिल कर ली है, जिसे मैंने आज तक नहीं सुना। थरूर ने फेसबुक पर मैसेज भेजकर उनसे अंग्रेजी के एक बहुत लंबे शब्द का उच्चारण करने को कहा था। जैसे ही थरूर शो में किशोरी के सामने आए,तब उन्होंने हार मानते हुए कहा कि इतने लंबे शब्द का उच्चारण तो दूर उन्होंने कभी यह शब्द पहले नहीं सुना। बता दें कि दिया ने उस शब्द का उच्चारण एक ही सांस में बिना रुके बोला। दिया को बधाई देकर थरूर ने कहा कि हर कोई ऐसा नहीं कर सकता है। उनके पास बहुत अच्ची मेमोरी है। उन्होंने सुझाव दिया किया ऐसे लंबे शब्दों को जरुर सीखना चाहिए जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *