दुबई, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल कोरोना सीजन के 7वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 44 रन से पराजित किया। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 175 रन बनाए जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 131 रन ही बना पाई। चेन्नई की तरफ से फाफ डू प्लेसी ने सर्वाधिक 43 रन बनाये। केदार जाधव ने 26 रन का योगदान दिया। बाकी के बल्लेबाज कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और चेन्नई सुपर किंग्स निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी।
इससे पहले महेन्द्र सिंह धोनी से टॉस जीत कर दिल्ली को बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 175 रन बनाए। ओपनर पृथ्वी साव ने सर्वाधिक 64 रन का योगदान दिया। उन्होंने 43 गेंदों पर 9 चौके और 1 छक्का लगाया और शिखर धवन (35) के साथ पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े। ऋषभ पंत 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 26 रन बनाए जबकि मार्कस स्टॉयनिस ने 3 गेंदों पर नाबाद 5 रन बनाए। चेन्नई के लिए पीयूष चावला ने 2 विकेट लिए जबकि सैम करन को 1 विकेट मिला।
चेन्नई सुपर किंग्स की दूसरी हार, दिल्ली कैपिटल्स ने उसे 44 रन से पराजित किया
