मप्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 19 अधिकारियों के तबादले

भोपाल, राज्य शासन ने आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के 19 अधिकारियों के तबादले किये हैं। स्थानांतरित अधिकारियों के नाम और उनकी पदस्थापना इस प्रकार है। श्रीमती प्रतिभा एस मैथ्यू को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला शहडोल से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेल भोपाल, शशांक गर्ग को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला छिन्दवाड़ा से उप सेनानी, 36वीं वाहिनी, बिसबल, बालाघाट, श्रीमती राजेश्वरी महोविया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारकोटिक्स नीमच से पुलिस अधीक्षक, राज्यस्तरीय कन्ट्रोल रुम रेडियो भोपाल, सुनील कुमार शिवहरे को सहायक पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अअवि. पुमु. भोपाल से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मंदसौर, डॉ. संजय अग्रवाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, पुमु. भोपाल से पुलिस अधीक्षक, पीटीएस पचमढ़ी, मनोहर सिंह मण्डलोई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला दतिया से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला बड़वानी, श्रीमती सुनीता रावत को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला बड़वानी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पी.टी.एस. शिवपुरी, प्रवीण कुमार भूरिया को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सागर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला शिवपुरी, नवल सिंह सिसोदिया को उप सेनानी, 9वीं वाहिनी बिसबल रीवा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला आगर मालवा, विजय डावर को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मउगंज जिला रीवा, सुरेन्द्र कुमार जैन को अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक, चयन. पुमु. भोपाल से अति.पु.अ. पुलिस अग्निशमन सेवाएं, भोपाल, प्रतिपाल सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला बालाघाट से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुमु. भोपाल, शिवकुमार सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला दमोह से स्थानांतरण निरस्त करते हुए यथावत, संदेश जैन को अति.पुलिस अधीक्षक, सायवर इंटेलिजेंस एवं सायवर क्राईम, जिला भोपाल से पुलिस अधीक्षक, रेडियों मुख्यालय, भोपाल, राजेश दण्डोतिया को अति. पुलिस अधीक्षक, क्राईम, इंदौर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पु.मु. भोपाल, संजीव कुमार उइके को अति. पुलिस अधीक्षक, जिला जबलपुर से स्थानांतरण आदेश संशोधित करते हुए अति. पुलिस अधीक्षक, जिला छिंदवाड़ा पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *