नई दिल्ली, चुनाव आयोग ने आज बिहार विधानसभा के चुनावों का ऐलान कर दिया। बिहार में इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। 28 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग होगी, 3 नवंबर को दूसरे तथा 7 नवंबर को तीसरे चरण की वोटिंग होगी। 10 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने पूरा चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया। इसी के साथ सूबे की 243 विधानसभा सीटों पर कब-कब वोटिंग होगी ये साफ हो गया है। चुनावी कार्यक्रम जारी होने के साथ ही सभी सियासी दलों ने अपनी रणनीतिक तैयारी तेज कर दी हैं। चुनाव कार्क्रम के मुताबिक पहले चरण के लिए एक अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले फेज में 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान होगा। दूसरे चरण में 17 जिले की 94 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। तीसरे चरण में बिहार की बाकी सभी 78 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।
चुनाव आयोग ने बताया कि कोरोना काल में बिहार चुनाव के मद्देनजर काफी तैयारी की गई है। एक बूथ पर एक हजार मतदाता होंगे, पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटाई गई है। कोरोना काल में सबसे बड़ा चुनाव है। 6 लाख पीपीई किट, 46 लाख मास्क का इस्तेमाल होगा। 6 लाख फेस शिल्ड, 23 लाख ग्लव्स, 47 लाख हैंड सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई है। 7 फरवरी 2020 को मतदाता सूची जारी हुई। आयोग ने बताया कि इस बार मतदान का समय बढ़ाया गया है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे। बिहार में मतदाता 7.79 करोड़ मतदाता है, इसमें महिला 3.39 करोड़ महिला मतदाता हैं।
सिर्फ वर्चुअल माध्यम से ही होगा चुनाव प्रचार:
चुनाव आयोग ने बताया कि राजनीतिक दल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर सकेंगे, हालांकि, उनकी संख्या पांच से ज्यादा नहीं होगी। उम्मीदवार को नामांकन के दौरान दो वाहन ही ले जाने की इजाजत होगी। नामांकन पत्र ऑनलाइन भी भरे जा सकते हैं। चुनाव प्रचार सिर्फ वर्चुअल माध्यम से ही होगा।
बिहार में तीन चरणों में डाले जायेंगे वोट,10 नवंबर को आएंगे नतीजे
