काठमांडू, नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही अंगरीता शेरपा का निधन हो गया है। शेरपा 72 साल के थे। विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट पर ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना ही 10 बार चढ़ने का रिकार्ड इस पर्वतारोही के नाम है। वह लीवर सहित कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। नेपाल पर्वतारोहण संघ के सचिव टीकाराम गुरुंग ने कहा, ‘अंगरीता शेरपा एक महान पर्वतारोही थे जिन्होंने 1983 से 1996 के बीच 10 बार ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना माउंट एवरेस्ट को फतह किया था।।’ इस दिग्गज पर्वतारोही को प्रतिष्ठित ‘गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड’ प्रमाण पत्र से भी सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना ही 8,848 मीटर ऊंची माउंट एवरेस्ट पर सबसे ज्यादा पर सफलतापूर्वक फतह करने के लिए दिया गया था। इसके अलावा सर्दियों के मौसम में ऑक्सीजन सिलेंडर के बिना ही एवरेस्ट फतह करने वाले पहले व्यक्ति बनने पर भी उन्हें ‘गिनीज विश्व रेकॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था।
नेपाल के प्रसिद्ध पर्वतारोही रीता शेरपा का 72 साल की उम्र में निधन
