मुंबई, बॉलिवुड स्टार कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी अब कानूनी रुप से अलग हो गए। दरअसल, उनका शादी के 10 साल के बाद तलाक हो गया है। वह साल 2015 से दोनों रिश्ते में नहीं थे। इस पर फिल्म तितली के ट्रेलर लॉन्च पर खुद रणवीर शौरी ने कंफर्म किया था। रणवीर ने बताया कि कोंकणा के साथ रिश्ते में नहीं हैं। हालांकि इस रिश्ते को टूटने के पीछे रणवीर शौरी ने खुद को जिम्मेदार माना था। खबर है कि कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी का तलाक लगभग एक या दो महीने पहले होने वाला था, लेकिन तारीख किसी कारण से आगे बढ़ गई। इसके बाद 3 अगस्त की तारीख दोनों को दी गई, लेकिन कुछ कागजी कार्रवाई देरी होने की वजह से तारीख को फिर 13 अगस्त के लिए बढ़ा दिया गया। इसी सुनवाई में इन दोनों को कानूनी रूप से तलाकशुदा करार दे दिया गया। कोंकणा की इस कानूनी प्रक्रिया को पूरा वरिष्ठ वकील क्रांति साठे की बेटी अमृता साठे पाठक ने किया हैं। अमृता साठे पाठक ने पुष्टि करते हुए बताया कि कोंकणा और रणवीर अब कानूनी रूप से अलग हो चुके हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दाखिल की गई थी। बता दें कि रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा का एक 6 साल का बेटा है। कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर ने साल 2010 में शादी की थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। ट्रैफिक सिग्नल, मिक्स्ड डबल्स आदि फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया। बता दें कि शादी से पहले ही कोंकणा प्रेग्नेंट हो गई थीं और इस बात के लिए उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। आखिरी बार रणवीर और कोंकणा ने साल 2016 में आई फिल्म डेथ इन अ गंज में साथ काम किया था।
कोंकणा और रणवीर शौरी का रिश्ता टूटा दोनों के बीच तलाक को मंजूरी
