लखनऊ, यूपी में कोरोना का संक्रमण अब तेजी से फैल रहा है। रविवार सुबह ही लखनऊ के प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की मौत के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की उप्र इकाई के प्रदेष अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह होम आइसोलेशन में है। स्वतंत्र देव सिंह ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि ‘मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई। जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वे गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर लें और आवश्यकता अनुसार अपनी जाँच करा लें।’ उन्होंने कहा कि मैं डॉक्टर की सलाह पर वर्तमान में अपने आवास पर होम क्वारंटाइन हूं। मेरा सभी प्रदेश्वासियों से निवेदन है कि पूरी सावधानी बरतें और सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें।’ विदित हो कि इससे पहले, यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के साथ ही चेतन चैहान, आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी तथा रघुराज सिंह पॉजिटिव हुए। हालांकि इनमें से अधिकांश मंत्री स्वस्थ हो चुके हैं।
यूपी प्रदेश भाजपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को कोरोना पॉजिटिव आने पर होम क्वारंटीन किया गया
