मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक, अभी भी हैं वेंटिलेटर सपोर्ट पर

लखनऊ, मेदांता अस्पताल में भर्ती मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक बनी हुई है। लालजी टंडन को बुखार था और पेशाब संबंधी समस्या थी। 11 जून को उन्हेंं सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने शनिवार को पहले जांच में यूरेनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन पाया। इसके बाद रात में ही लिवर जांच का फैसला लिया। इसमें बारीकी से देखने के लिए सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया। प्रोसीजर के बाद पेट के ओमेंटम से रक्तस्राव होने लगा। यह रक्त पेट में इकठा हो रहा था, जो कि घातक हो सकता था। लिहाजा, डॉक्टरों ने तुंरत ऑपरेशन का फैसला किया। ऑपरेशन कर ब्लीडिंग बंद की गई। इसके बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस बीच उत्‍तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान राज्यपाल ने डॉक्टरों से टंडन के स्वास्थ्य की जानकारी हा‎‎सिल की। अभी वे वेंटीलेटर पर ही हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दोपहर 12 बजे के करीब मेदांता अस्पताल पहुंचीं। डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर उन्हें लेकर आइसीयू पहुंचे। यहां उन्होंने भर्ती मध्यप्रदेश के गवर्नर लालजी टंडन को देखा। डॉक्टरों से टंडन का हाल जाना। वेंटिलेटर पर भर्ती लालजी टंडन की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, डॉक्टरों को जल्द सुधार की उम्मीद है। यहां डॉक्टरों ने शनिवार को पहले जांच में यूरेनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन पाया। इसके बाद रात में ही लिवर जांच का फैसला लिया। इसमें बारीकी से देखने के लिए सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया गया। प्रोसीजर के बाद पेट के ओमेंटम से रक्तस्राव होने लगा। यह रक्त पेट में इकट्ठा हो रहा था, जोकि घातक हो सकता था। लिहाजा, डॉक्टरों ने तुंरत ऑपरेशन का फैसला किया। ऑपरेशन कर ब्लीडिंग बंद की गई। इसके बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।लालजी टंडन को बुखार था और पेशाब संबंधी समस्या थी। 11 जून को उन्हेंं सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। ऐसे में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *