एएसआई व प्रधान आरक्षक को माओवादियों को कारतूस सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया

सुकमा,माओवादियों को कारतूस सप्लाई करने के मामले में एएसआई आनंद जाटव एवं प्रधान आरक्षक सुभाष सिंह को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पुलिस वालों सहित अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस पूरे वारदात की जांच के लिए एसपी शलभ सिन्हा के नेतृत्व में नौ सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है। सुकमा से कांकेर जिले के दुर्गकोंदल में माओवादियों को कारतूस पहुंचाने के आरोप में यह गिरफ्तारियां हो रही हैं। पुलिस के द्वारा माओवादियों की सप्लाई चेन को तोडऩे की कार्रवाई के दौरान यह खुलासा हुआ। पुलिस ने इनका कॉल डिटेल्स भी लिया है। इसी के जरिए 4 जून की सुबह एएसआई कारतूस देने के लिए कांकेर पहुंचा तो घेराबंदी कर इसे पकड़ लिया गया।
दो बार सप्लाई कर चुके थे, तीसरे में गिरफ्तार
पुलिस के यह दोनों जवान माओवादियों तक दो बार कारतूस सहित अन्य सामान सप्लाई कर चुके थे। ये तीसरी बार माओवादियों को कारतूस सप्लाई करते वाले थे कि उससे पहले यह पकड़ में आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *