लखनऊ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अपना 49वां जन्मदिन मना रहे है। ऐसे में सीएम योगी को जन्मदिन की बधाईयां देने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि यूपी के मेहनती मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में राज्य हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। राज्य के लोगों के जीवन में बड़ा सुधार आया है। भगवान उन्हें लंबी और स्वस्थ जीवन दे। बता दें सीएम योगी आदित्यनाथ कभी अपना जन्मदिन मनाते नहीं है। वह इस दिन भी अपनी दिनचर्या निभाते हैं। योगी होने के नाते भी वे इन सबसे दूर रहते हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश के सीएम होने के साथ ही योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर के महंत भी हैं। वह गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। बता दें कि हाल ही में उनके पिता का देहांत हुआ है।
सीएम योगी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई
