भोपाल,कोरोना संक्रमण के दौरान किए गए लॉकडाउन के कारण हर क्षेत्र से श्रमिकों का पलायन हुआ है। पलायन की इस समस्या पर दुख व्यक्त करते हुए गुना जिले की चांचौड़ा विधानसभा सीट के विधायक लक्ष्मण सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि जिले में 40 हजार मजदूर अन्य प्रदेशों में मजदूरी करने जाते हैं। यह आंकड़ा चौकाने वाला है, जबकि सिंधिया और हमारा परिवार इस जिले का प्रतिनिधित्व करता है। कई वर्षों से राजनीति में वर्चस्व गुना जिले में दोनों परिवारों का रहा है, फिर भी इतनी अधिक संख्या में पलायन हो रहा है। मैं स्वयं भी अपने आपको दोषी मानता हूं, क्योंकि कई वर्षों से और आज भी एक जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहा हूं। इस विषय में मैंने चिंतन किया और जानकारी एकत्रित की है। हम सबको मिलकर पलायन को रोकना होगा। लेकिन दिग्विजय और सिंधिया पलायन की जिम्मेदारी कब लेंगे।
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चित रहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र में लिखा है कि साहूकारों द्वारा 10 रुपया सैकड़ा की दर से ब्याज पर रुपये बांटना और इतना अधिक ब्याज होने के कारण जब कि सान कर्जा नहीं चुका पाता है, तो साहूकार धन बल का उपयोग कर कि सान को भूमिहीन बना देता है। विधायक ने भू-माफियाओं के ऊपर हमला बोलते हुए कहा कि उनको जाने और अनजाने में संरक्षण दिया जाता है। भू-माफिया किसानों की जमीन पर कब्जा कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री को मजदूरों के पलायन को लेकर सुझाव दिए हैं। वह पलायन रोकने में मदद करें।
लक्ष्मण सिंह का सवाल दिग्विजय-सिंधिया कब लेंगे पलायन की जिम्मेदारी ?
