दिग्विजय ने सीहोर में किसानों का दुःख-दर्द जाना

सीहोर, शुक्रवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सीहोर पहुंचे थे। जहां उन्होंने किसानों से चर्चा की। चर्चा में किसानों ने बताया कि प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हम किसानों से वादा खिलाफी की है। हमसे कहा गया था कि जब तक हर किसान की उपज का एक-एक दाना नहीं खरीद लूंगा, तब तक खरीदी केनद्र बंद नही होंगे। इसके विपरीत 31 मई को ही उपज खरीदी केन्द्र बंद कर दिये , जिससे जिले के 6 हजार किसान अपनी फसल नहीं बेच पाये और जिन किसानों ने अपनी फसल बेच दी है, उनको एक माह हो गया है भुगतान नहीं किया गया है। वहीं 2 दिन से लगातार हो रही बारिस के चलते प्रशासन की लापरवाही से हजारों क्विंटल गेहूं बर्वाद हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.बलवीर तोमर ने किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि आज भी सायलो केन्द्र, मण्डी कमेटी सीहोर एवं अन्य उपार्जन केन्द्रों के बाहर सेकड़ों किसान अपनी उपज को लेकर खड़े हैं, परन्तु कोई खरीददार नहीं है। दिग्विजय सिंह ने पूछा कि मण्डी सचिव अनुविभागीय अधिकारी सीहोर, तहसीलदार सीहोर व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सीहोर कहां हैं, तो इनमें से कोई अधिकारी मौके पर उपस्थित नहीं मिला। दिग्विजय सिंह ने कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा करनी चाही तो कलेक्टर सीहोर ने फोन रिसीव नहीं किया। जिससे नाराज होकर कमिश्नर भोपाल संभाग से चर्चा कर स्थिति से अवगत कराकर अपना विरोध दर्ज किया। यहीं दिग्विजय सिंह सायलो केन्द्र भी पहुंचे। जहां पर जिम्मेदार अधिकारी नदारद मिले। सिंह ने सायलो केन्द्र के बाहर एवं कृषि उपज मण्डी कमेटी के बाहर फसल लेकर खड़े किसानों से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *