ना मैं मुसलमान परस्त हूं और ना हिंदू परस्त, मैं इंसानियत परस्त -दिग्विजय

भोपाल, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर हमला कर खुद को इंसानियत परस्त करार दिया है। दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा कि मुझे मुसलमान परस्त कहा जाता है। ना मैं मुसलमान परस्त हूं और ना हिंदू परस्त, मैं इंसानियत परस्त हूं। हर धर्म हमें इंसानियत का रास्ता ही दिखाता है। और यहीं हमारे सनातन धर्म का संदेश है जो पूरे विश्व को एक ही कुटुम्ब मानता है। नफरत और हिंसा से मोदी-शाहजी अच्छे दिन नहीं आएंगे। दिग्विजय ने अपने ट्वीट के साथ ज्योत्सना चरण दास महंत के ट्वीट को भी टैग किया है, जिसमें कविता की पंक्तियां हैं, दंगों में न हिंदू मरता है, न मुसलमान, मरता है इंसान। न हिंदू घायल होता है, न मुसलमान, घायल होती है इंसानियत, घायल होता है भारत। ज्ञात हो कि, दिग्विजय सिंह पर भाजपा की ओर से लगातार मुस्लिम परस्त होने के आरोप लगते रहे हैं। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के आंदोलन में दिग्विजय की हिस्सेदारी पर भी भाजपा ने कई बार सवाल उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *