मुंबई,बालीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस अब समय के साथ ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। उनके फैन्स की संख्या में निक जोनस से शादी के बाद और इजाफा हो गया है। सोशल मीडिया पर फैन्स इस कपल के फोटो और विडियोज का इंतजार करते रहते हैं। वैलंटाइंस डे के मौके पर निक ने अपना और प्रियंका का एक विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह विडियो इस लिए खास है क्योंकि इसमें प्रियंका और निक एक हिंदी के सुपरहिट सॉन्ग पर थिरकते दिख रहे हैं। यह गाना रणवीर सिंह और सारा अली खान की सुपरहिट फिल्म ‘सिंबा’ का ‘आंख मारे’ है। विडियो में निक भी इस गाने को काफी इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं। निक ने विडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी हमेशा की वैलंटाइन प्रियंका चोपड़ा के साथ शो से पहले की डांस पार्टी।’ इस विडियो को देखकर तो लगता है कि प्रियंका और निक का वैलंटाइंस जोरदार रहा है। प्रियंका ने भी इंस्टाग्राम पर निक जोनस की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरे हमेशा की वैलंटाइन…लैदर पैंट्स में वह बिल्कुल जीआई जो जैसे लग रहे हैं।’ यहां बता दें कि प्रियंका पिछली बार शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में दिखाई दी थीं जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सर्राफ नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म को काफी सराहना मिली थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी।
निक से शादी के बाद प्रियंका चोपडा के बढे फैन्स, ग्लोबल आइकन बनी
