भोपाल, भोपाल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह 9 बजे बड़ा हादसा हुआ हैै। प्लेटफार्म नंबर 2 के ब्रिज का स्लोप अचानक ढह गया। घटना के वक्त प्लेटफार्म पर यात्रियों की अच्छी खासी संख्या थी। ब्रिज के गिरते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। अभी तक 9 लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं। कुछ घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त प्लेटफार्म पर तिरुपति निजामुद्दीन एक्सप्रेस खड़ी हुई थी और झेलम एक्सप्रेस आने वाली थी। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने आम यात्रियों के लिए एफओबी को बंद कर दिया है। यह बात भी सामने आ रही है कि यह ब्रिज करीब 50 साल पुराना है।
रेलवे की बड़ी लापरवाही
घटना में रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि ब्रिज के जर्जर होने की शिकायत कई लोगों ने अधिकारियों से की थी, लेकिन इसे सुधारने के लिए कोई काम नहीं किया गया और अब यह हादसा हो गया। इस शिकायत में बताया गया था कि फुटओवर ब्रिज के स्लैब के हुक निकल गए हैं। फिर भी रेल प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।
डीआरएम मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीआरएम उदय वोरवणकर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य का जायजा लिया। उन्होंने घटना की जांच कराने के आदेश दिए हैं।
कई बार हो चुके हैं हादसे
स्टेशन पर पुल कोई पहला मामला नहीं है। देश की आर्थिक राजधानी में इससे पहले भी 6 और पुल गिर चुके हैं। साल 2012 से लेकर अब तक हर साल ऐसे हादसे हो रहे हैं।
जून 2018-अंधेरी के जीके गोखले रोड ओवर ब्रिज ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में पश्चिम रेलवे के 6 अधिकारियों को जिम्मेदार माना गया।
अक्टूबर 2017- चरनी रोड स्टेशन पर एक फुटओवर ब्रिज की सीढियां टूटने से एक शख्स को चोट आई थी।
सितंबर 2017 -मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर भगदड़ में 23 लोगों की मौत हो गई थी। घटना में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे ब्रिज पर शॉर्ट सर्किट की अफवाह फैलने के बाद वहां भगदड़ मच गई थी।
दिसंबर 2015-मलाड इलाके में एक पुल गिर जाने से 9 लोग घायल हो गए थे।
फरवरी 2013-अंधेरी ईस्ट में शहर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के दौरान एक हिस्सा गिर जाने से तीन लोग घायल हो गए। सितंबर 2012-अंधेरी घाटकोपर कॉरिडोर का मेट्रोल रेल पुल गिरने की वजह से 1 शख्स की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। एक रिपोर्ट के अनुसार, 15 वर्षों में पूरे देश में पुल गिरने की घटनाओं में 1,217 लोग मारे गए।
भोपाल रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2 का ब्रिज गिरा, अफरातफरी और भगदड़ में 9 लोग घायल
