टोक्यो, दुनिया भर से मिले नकारात्मक संकेतों से एशियाई और अमेरिकी बाजार में गिरावट का माहौल है। एशियाई बाजारों में आज कमजोर कारोबार हुआ। एसजीएक्स निफ्टी 22.50 अंक करीब 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ ही 12,093.50 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निक्केई 219 अंक करीब 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 23,124.51 के स्तर पर पहुंच गया है। स्ट्रेट टाइम्स में भी 2.90 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। ताइवान के बाजार, हैंगसेंग और शंघाई कम्पोजिट बंद हैं। वहीं, कोस्पी में भी 3.06 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। दूसरी ओर अमेरिकी बाजार में क्रोना वायरस की दहशत से गिरावट आई है। अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी और ये 1.5 फीसदी से ज्यादा नीचे आये हैं। वहीं डाओ में भी सबसे ज्यादा गिरावट आई है। नेसडेक में भी बड़ी गिरावट आई है।
एशिया और अमेरिका के बाजारों में निराशा के बाद दिखी गिरावट
