लंदन,अमेरिका की मल्टीनेशनल फास्ट फूड चेन बर्गर किंग अपने एक ट्वीट के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। बर्गर किंग ने ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल को जॉब ऑफर दिया है,इसके बाद से ही कई यूजर टिप्पणियां कर रहे हैं। बता दें कि प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल ने पिछले हफ्ते खुद को राज परिवार से अलग कर अब वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं इसके बाद 14 जनवरी को बर्गर किंग ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए लिखा, @हैरी यह शाही परिवार पार्ट टाइम जॉब देता है। यहां शाही परिवार का मतलब ”बर्गर किंग” से है। बर्गर किंग के इस ट्वीट के बाद से ही सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर लोगों ने इस रिट्वीट करना शुरू कर दिया। बर्गर क्लब के इस ट्वीट को 1,400 से ज्यादा बार रिट्वीट किया गया है वहीं 6,000 से अधिक लोगों ने इस लाइक किया है। बर्गर किंग के इस ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए एक शख्स ने लिखा, इस फूड चेन ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया। बर्गर किंग की अर्जनटीना की ब्रांच ने पिछले हफ्ते ट्वीट करते हुए लिखा था, ड्यूक आप अपनी पहली नौकरी बिना अपने क्राउन को खोए ढूंढ सकते हैं। वहीं अपने एक अन्य ट्वीट में उन्होने लिखा, “अगर आप नौकरी तलाश रहे हैं तो हमारे पास आपके लिए एक नया क्राउन है। महारानी एलिजाबेथ ने पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन के अधिक स्वतंत्र भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा, “मेरा परिवार और मैं, हैरी और मेगन की यंग फैमिली के तौर पर एक नया जीवन जीने की इच्छा का समर्थन करते हैं।
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल को बर्गर किंग ने जॉब ऑफर किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया
