नागरिकता कानून का समर्थन करने पर विधायक रमाबाई को मायावती ने पार्टी से निलंबित किया

भोपाल, प्रदेश के दमोह जिले की बसपा विधायक रमाबाई को पार्टी सुप्रीमो मायावती ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि सुश्री मायावती ने विधायक रमा बाई को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन करने के कारण निलंबित किया है। रमाबाई दमोह जिले के पथरिया सीट से बसपा विधायक हैं। मायावती ने कहा कि बसपा एक अनुशासित पार्टी है। इसका अनुशासन तोड़ने पर तुरन्त कार्रवाई की जाती है। उन्होंने रमाबाई के पार्टी के कार्यक्रमों में भी भाग लेने पर रोक लगा दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने यह भी कहा कि बसपा ने सबसे पहले नागरिकता कानून को विभाजनकारी और असंवैधानिक बताकर इसका विरोध किया था। इस संबंध में राष्ट्रपति को ज्ञापन भी दिया था। फिर भी विधायक रमाबाई ने नागरिकता कानून का समर्थन किया। इससे पहले भी रमाबाई को कई बार पार्टी लाइन पर चलने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद रमाबाई ने नागरिकता संशोधन अधिनियम का समर्थन करके पार्टी के अनुशासन को तोडा हैं। यहां बता दें कि रमा बाई विधायक चुने जाने के बाद से ही अक्सर विवादों में रही है। बसपा से निलंबन के बाद रमा बाई के भाजपा से नाता जोडने की अटकलें भी तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *