आदिवासियों और सभी वर्गों को जोड़कर तरक्की का रास्ता निकलेगा – राहुल गांधी

रायपुर, राहुल गांधी ने आज कहा कि आदिवासियों और सभी वर्गों को जोड़कर ही देश की तरक्की का रास्ता निकलेगा। सभी वर्गों और लोगों को जोड़ना और सभी को साथ लेकर चलना हमारी सांस्कृतिक पहचान है और यही भावना इस महोत्सव में दिख रही है। इस महोत्सव में आदिवासी संस्कृति और इतिहास को जानने और समझने का बेतहर मौका मिल रहा है। यह महोत्सव हमारी विविधता में एकता को भी दर्शाता है।
लोक सभा सांसद राहुल गांधी ने आज यहां साइंस कालेज मैदान में तीन दिनों तक चलने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ कर रहे थे, समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। इस महोत्सव में 25 राज्यों 3 केन्द्रशासित राज्यों और बांग्लादेश, युगांड़ा, मालदीप, बेलारूस थाईलैण्ड तथा श्रीलंका के लगभग 18 सौ लोक कलाकार शामिल हुए हैं।
गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी किसान, माताओं और बहनों सबको साथ लेकर ही अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ा रहे हैं। यह महोत्सव भी सबको जोड़ने की भावना का परिणाम है। जब तक आदिवसियों, दलितों, मजदूरों, किसानों महिलाओं और समाज के सभी वर्गों को नही जोड़ेंगे तब तक देश की अर्थव्यवस्था में सुधार नहीं ला सकते। कोई भी व्यवस्था इन वर्गो से ही चलती हैं। भाई से भाई को लड़ाकर देश का भला नहीं हो सकता। सबको जोड़कर ही देश को तरक्की के रास्ते पर ले जाया जा सकता है। यहीं इस महोत्सव का भी मकसद है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि हम आदिवासियों की कला संस्कृतिए परम्परा और धरोहर को संरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। अनेकता में एकता हमारी पहचान है और ताकत भी। उन्होंने कहा कि लोक सभा सांसद राहुल गांधी ने उनसे कहा था कि ऐसा कार्य होना चाहिए कि सब लोगों का लगे कि हमारी सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *