न्यूयार्क, नए शोध में यह बात सामने आयी है कि जिन पुरुषों की दाढ़ी होती है वे लंबे समय तक रिश्ता निभाते हैं। पिछले कुछ सालों में ट्रेंड में आए बदलाव पर नजर डालें तो बड़ी तादाद में पुरुष अब दाढ़ी रखना पसंद कर रहे हैं। 8 हजार 500 महिलाओं पर यह स्टडी की गई। इस स्टडी में कुछ ऐसे पुरुषों की तस्वीरें शामिल थीं जिनकी शेविंग को 5 दिन हो चुके थे तो वहीं कुछ की तस्वीर शेविंग के 10 दिन बाद की थी। इसके साथ ही कुछ पुरुषों की तस्वीर शेविंग के 4 हफ्ते बाद की थी। जब स्टडी में शामिल लड़कियों और महिलाओं को तस्वीरें देखकर बॉयफ्रेंड के चुनाव के लिए कहा गया तो सभी महिलाओं ने दाढ़ी वाले पुरुषों को पसंद किया। इस स्टडी में यह बात भी सामने आई कि महिलाएं दाढ़ी वाले पुरुषों पर ज्यादा भरोसा करती हैं। शोध के अनुसार, वैसे पुरुष जो अपनी दाढ़ी को सही ढंग से ग्रूम करके रखते हैं वे लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में यकीन रखते हैं। महिलाएं और लड़कियां भी अपने रिश्ते को लेकर उन लड़कों और पुरुषों पर ही भरोसा करती हैं जिनकी अच्छी पर्सनैलिटी होने के साथ-साथ दाढ़ी भी हो। स्टडी में शामिल महिलाओं ने उन पुरुषों को शादी योग्य समझा जिनके चेहरे पर पूरी दाढ़ी थी। इसके अलावा हल्की दाढ़ी वाले पुरुषों को महिलाओं ने पूरी दाढ़ी और क्लीनशेव पुरुषों की तुलना में ज्यादा आकर्षक माना।
महिलाएं दाढ़ी वाले पुरुषों पर करती हैं ज्यादा भरोसा, वह निभाते हैं लंबा रिश्ता
