नई दिल्ली,दिल्ली से सटे गुरुग्राम में हरि मंदिर आश्रम के संचालक महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव पुराने जमाने की प्रसिद्ध अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के बुलावे पर उनके पटौदी पैलेस में पहुंचे। जहां उन्होंने शर्मिला टैगोर को 5 अप्रैल, 2020 को होने वाले आश्रम के शताब्दी वर्ष पर पहुंचने के लिए निमंत्रण दिया। शर्मिला टैगोर ने बाद में स्वामी धर्मदेव को 3 दिसंबर को परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद देने के लिए महल में दोबारा आने का आमंत्रण दिया। टैगोर ने पटौदी पैलेस में स्वामी धर्मदेव को भ्रमण कराया एवं साथ में कॉफी भी पी। मुलाकात में स्वामी धर्मदेव ने शर्मिला टैगोर को एक बुक्का भी दिया। हरि मंदिर आश्रम भारत विभाजन से पहले पाकिस्तान के मनहेरा में था। विभाजन के बाद इस भारत में शिफ्ट कर दिया गया। इस आश्रम की स्थापना 1920 में हुई थी। ऐसे में इस आश्रम के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। स्वामी धर्मदेव इस मौके को बेहद खास बनाना चाहते हैं। उन्होंने इसकी तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। स्वामी धर्मदेव न सिर्फ अच्छे ओजस्वी वक्ता हैं बल्कि हरियाणा में उनका अच्छा प्रभाव है। आश्रम प्रबंधन से जुड़े लोगों के अनुसार आश्रम हरि मंदिर संस्कृत महाविद्यालय पटौदी अपना शताब्दी वर्ष 3, 4 तथ 5 अप्रैल को बहुत ही भव्य ढंग से मनाएगा। इस शताब्दी महोत्सव में श्रद्धालुओं के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 101 कन्याओं का भी विवाह करवाया जाएगा।
अभिनेत्री शर्मिला टैगोर से मिले हरि मंदिर आश्रम के स्वामी धर्मदेव
