नई दिल्ली,महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। 81 सीटों वाली विधानसभा के लिए 30 नवंबर से 5 चरणों में चुनाव होगा। नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगें। पहले चरण में 30 नवंबर, दूसरे चरण में 7 दिसंबर, तीसरे चरण में 12 दिसंबर, चौथे चरण में 16 दिसंबर और पांचवें व आखिरी चरण में 20 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। झारखंड की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है। पहले चरण में 30 नवंबर को 13 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में 20 सीटों पर 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में 12 दिसंबर को 17 सीटों पर वोटिंग होगी। चौथे चरण में 16 दिसंबर को 15 सीटों और पांचवें व आखिरी चरण में 20 दिसंबर को 16 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 41 सीटों पर जीत हासिल करनी होगी। सत्ताधारी बीजेपी और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन गठबंधन के सामने सरकार बचाने की चुनौती होगी।पिछले चुनाव में बीजेपी ने 37 और उसकी सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन गठबंधन ने 5 सीटों पर जीत हासिल की थी। दोनों दलों ने बीजेपी के रघुबर दास के नेतृत्व में सरकार का गठन किया, जिसने अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया। बीजेपी-आजसू के अलावा कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल भी चुनाव मैदान में है।
– 5 चरणों में होगा विधानसभा चुनाव। 23 दिसंबर को नतीजे आएंगे।
– पहला चरण: 30 नवंबर को पहले चरण का चुनाव। पहले फेज में 13 सीटों पर चुनाव।
– दूसरा चरण: 20 सीटों पर वोटिंग, 7 दिसंबर को को वोटिंग
– तीसरा चरण: 12 दिसंबर को वोटिंग, 17 सीटों पर चुनाव
– चौथा चरण: 16 दिसंबर को वोटिंग, 15 सीटों पर वोटिंग
– पांचवां और आखिरी चरण: 20 दिसंबर को वोटिंग, 16 सीटों पर चुनाव
चुनाव खर्चों पर नजर रखने के लिए हर जिले में इनकम टैक्स के अफसर तैनात हैं।
– शारीरिक दिव्यांग, सीनियर सिटिजन को पोस्टल बैलट से वोट देने की सुविधा।
-पोलिंग स्टेशनों की संख्या में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
बात दे कि झारखंड में अपडेटेड वोटर लिस्ट में कुल 2.265 करोड़ वोटर हैं। 12 अक्टूबर 2019 को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित की गई। वामपंथ से प्रभावित इलाकों में सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। राज्य के 19 जिलों की कुल 67 सीटें नक्सल प्रभावित हैं। 19 जिले संवेदनशील, इनमें से 13 अति संवेदनशील।
झारखंड में पांच चरणों में कराये जायेंगे विधानसभा के चुनाव, 23 दिसंबर को आएंगे नतीजे
