अक्षरा ने अपना नया भोजपुरी गीत ‘आ जाओ पातर मरद महान’ का टिक-टॉक विडियो शेयर किया

मुंबई, दिवाली के त्यौहार के बाद अब यूपी बिहार में छठ पूजा की धूम है। इसके चलते सोशल मीडिया पर छठ पूजा के वीडियो और गाने वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा इंटरनेट पर लोग छठ के गानों पर टिक-टॉक विडियो भी बना कर शेयर कर रहे हैं, जिसे सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इसी कड़ी में अब भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी ऐक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह ने भी अपना एक टिक-टॉक विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपना नया भोजपुरी गीत ‘आ जाओ पातर मरद महान’ पर शानदार एक्सप्रेशंस दे रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ उनके दोस्त भी बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। अक्षरा सिंह की आवाज से सजे इस गीत को अविनाश झा धंधरू ने म्यूजिक दिया है, जबकि इसके बोल अजय यादव ने लिखे हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह के गीत इन दिनों भोजपुरी दर्शकों के बीच काफी पसंद किए जा रहे हैं। छठ के मौके पर अक्षरा सिंह ने अपने कई गीतों को यूट्यूब पर रिलीज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *