मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर को अक्सर ही मीडिया के लोगों पर गुस्सा करते हुए देखा जाता है। अब एक बार फिर एकता कपूर की दीपावली पार्टी में ऋषि कपूर पैपराजी पर भड़क पड़े। पैपराजी पर चिल्लाते हुए ऋषि कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एकता कपूर की दीपावली पार्टी में फोटोग्राफर भारी शोर-शराबा करते हुए ऋषि कपूर को कैमरे में कैद करने की कोशिश करते हैं। इस पर ऋषि कपूर को गुस्सा आ जाता है और वह फोटोग्राफरों से शोर न मचाने के लिए कहते हैं। ऋषि कपूर गुस्से में वहां मौजूद फोटोग्राफर्स से कहते है शोर मत मचाओ। हमें अपनी इज्जत रखनी है। लोग ये न बोलें कि फिल्म वाले इतना धमाल करते हैं। फोटो लो जो करना है करो, लेकिन शोर न मचाओ। आपको हर तरफ मैं देखता हूं चिल्लाते रहते हो इधर देखो, उधर देखो, प्लीज ऐसा मत करो।
हालांकि बाद में ऋषि कपूर मुस्कुराते हुए फोटोग्राफर्स से कहते हैं- इनके बगैर हम नहीं जी सकते, हमारे बिना ये नहीं जी सकते। ऋषि कपूर के ऐसा कहने पर वहां का माहौल थोड़ा संभल जाता है। इलाज के लिए लंबे समय तक देश से दूर रहकर ऋषि कपूर ने यहां के त्योहार और उनकी रौनक को काफी मिस किया। अब लौटने के बाद ऋषि कपूर पहले की तरह खुले दिल से हर पर्व का जश्न मना रहे हैं। एकता कपूर की दीपावली पार्टी में ऋषि कपूर अपनी पत्नी नीतू सिंह के साथ पहुंचे। पार्टी में बॉलीवुड का यह एवरग्रीन कपल ट्रेडिशनल लुक में बेहद स्टनिंग दिखा।
ऋषि कपूर दीपावली की पार्टी में छायाकारों पर भड़के, कहा शोर मत मचाओ
