नई दिल्ली, दुनिया के सबसे अच्छे पर्यटक स्थलों में भारत का राज्य मध्यप्रदेश तीसरे स्थान पर आया है। ट्रैवल मीडिया कंपनी लॉनली प्लैनेट ने 2020 के लिए दुनिया के सबसे अच्छे पर्यटक स्थलों की सूची पर एक रिपोर्ट जारी की है। भारत का हृदय प्रदेश कहा जाने वाले मध्यप्रदेश के लिए यह बड़ी उपलब्धि वाली बात है। इस रिपोर्ट के बाद मध्यप्रदेश के पर्यटन विभाग ने कहा कि सभी को प्रदेश की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने इसका श्रेय स्थानीय लोगों को देते हुए कहा कि राज्य के पर्यटन के विकास में वहां के निवासियों का भी भरपूर सहयोग मिलता है।
लॉनली प्लैनेट 1973 से दुनिया के बेहतरीन पर्यटक स्थलों की सूची तैयार करती आ रही है। यह रिपोर्ट तैयार करने के लिए कंपनी के वॉलेंटियर्स स्थानीय लोगों और प्रभावशाली लोगों से बात करते हैं। वॉलेंटियर्स पांच आधारों पर पर्यटक स्थलों की जानकारी लेते हैं। इसके बाद कंपनी की एक समिति द्वारा पर्यटक स्थलों की रैंकिंग तय की जाती है।
सूची में शामिल शीर्ष 5 स्थल
पर्यटक स्थल देश
ईस्ट नुसा टेंगर इंडोनेशिया
बुडापेस्ट हंगरी
मध्यप्रदेश भारत
बफेलो अमेरिका
अजरबैजान अजरबैजान
रैंकिंग के पैमाने
कंपनी द्वारा बेहतरीन पर्यटक स्थल का चुनाव पांच पैमानों पर निर्भर करता है। इन पैमानों के आधार पर कंपनी के वॉलेंटियर्स बात करते हैं। रिपोर्ट पर कंपनी की समिति रैंकिंग तय करती है।
– वन्यजीव
– ऐतिहासिक धरोहर
– भवन निर्माण कला के नमूने
– तीर्थस्थल
– सबकी पसंद का खाना
लॉनली प्लैनेट की दुनिया के सबसे अच्छे पर्यटक स्थलों की सूची में एमपी दुनिया का तीसरा सबसे अच्छा पर्यटक स्थल
