झाबुआ में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया आगे, भाजपा के भानू भूरिया दूसरे नंबर पर

भोपाल, मप्र के झाबुआ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आना शुरु हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मतगणना के आठवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया 31हजार 111 मत हासिल कर पहले स्थान पर चल रहे हैं, वहीं भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया 26 हजार 514 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर है। उधर तीसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी कल्याण सिंह डामोर चल रहे जिन्हें अब तक एक हजार 41 वोट हासिल हुए हैं। मालूम हो कि पूर्व में झाबुआ विधानसभा सीट पर भाजपा का कब्जा था, यहां से भाजपा के जेवियर मेडा विधायक चुने गए थे। मेडा के लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनने के बाद यह सीट रिक्त हो गई थी, इस कारण उपचुनाव कराए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया 2008 में निर्दलीय लड़ चुके हैं।40 साल के भानु भूरिया पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। वहीं 69 साल के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया पहली बार झाबुआ विधानसभा चुनाव मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *