भोपाल, गुरुवार को मध्यप्रदेश झाबुआ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि झाबुआ की जीत ने हमें और मजबूती प्रदान की है। नाथ ने कहा कि जनता से किए गए एक-एक वाद को हर हाल में निभाएंगे।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि झाबुआ विधानसभा सीट उप चुनाव में जीत को कांग्रेस की रीति-नीति की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस को दीपावली का तोहफा दिया है। जनता ने सरकार के जनहित के काम पर मोहर लगाई है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मतदाताओं का आभार माना और कांतिलाल भूरिया को बधाई दी। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा कि ये हर हफ़्ते कहते थे सरकार गिरा देंगे। लेकिन 10 महीने बीत गए ये कुछ नहीं कर पाए। हम तो कहते हैं- आइए गिराइए हमारी सरकार।
झाबुआ उप चुनाव से हम और मजबूत हुए, हम तो कहते हैं आइए गिराइए हमारी सरकार- कमलनाथ
