कांग्रेसी दिग्गज रणदीप सुरजेवाला कैथल में बीजेपी के बड़े नेता कैप्टन अभिमन्यु और सुभाष बराला चुनाव हारे

चंडीगढ़,हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी दिग्गज रणदीप सुरजेवाला को फिर झटका लगा है। उन्हें कैथल विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार से वह हार गए है। उन्हें भाजपा के लीला राम ने 567 वोटों से शिकस्त दी। रणदीप सुरजेवाला कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वहीं हरियाणा में कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा के वित्त मंत्री और कद्दावर भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद से चुनाव हार गए हैं। कैप्टन के अलावा हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला भी चुनाव हार चुके हैं। वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था और फिलहाल हरियाणा में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल होता दिखाई नहीं दे रहा है।
हरियाणा कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने नतीजों के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भाजपा के खिलाफ बाकी दलों से समर्थन मांगा है। हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार के खिलाफ मत है, सभी दल मिलकर सरकार बनाएंगे और अच्छी सरकार चलेगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी, निर्दलीय विधायक और इंडियन नेशनल लोकदल मिलकर सरकार बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *