नई दिल्ली, खेल मंत्रालय ने 9 एथलीट के नाम पद्म सम्मान के लिए भेजे गए हैं और यह सभी नाम बेटियों के हैं। विश्व चैंपियन बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का नाम पद्म भूषण के प्रस्तावित किया गया है, जोकि देश का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।
वहीं मैरी कॉम और सिंधु के अलावा अन्य 7 महिला खिलाड़ियों का नाम पद्म श्री के लिए प्रस्तावित है। ये खिलाड़ी हैं, कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट, टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा, महिला क्रिकेट टीम की टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी कैप्टन रानी रामपाल, पूर्व शूटर सुमा शिरुर और पर्वातारोही जुड़वा बहनें ताशी और नुंगशी मलिक।
प्रस्तावित नामों को गृह मंत्रालय के पद्म अवार्ड कमिटी को भेज दिया गया है। अवार्ड के लिए चयनित नामों का ऐलान गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी 2020 को किया जाएगा। अनुभवी मुक्केबाज मैरी कॉम अपने दूसरे ओलिंपिक (2020 टोक्यो गेम्स) में क्वॉलिफाइ करने के प्रयास में हैं। 2012 के लंदन ओलिंपिक में वह कांस्य पदक जीत चुकी हैं। मैरीकॉम पिछले साल 48 किलोग्राम में रेकॉर्ड छठी बार विश्व चैंपियन बनी थीं। रियो ओलिंपिक्स में रजत पदक विजेता सिंधु ने हाल ही में विश्व चैंपियनशिप खिताब जीता था वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराया था।
पीवी सिंधु और मैरी कॉम के साथ सात अन्य महिला खिलाडियों के नाम पद्म सम्मान के लिए भेजे गए
