जबलपुर, पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर और उसके आसपास के इलाके में 1.5 किलो मीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का एक घेरा बना हुआ है लिहाजा पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में अगले 48 घंटों के दौराने भारी वर्षा हो सकती है। फिलहाल धूपछांव और धूप के बीच बूंदाबांदी होने से उमस बढ़ रही है। फिलहाल लोकर बादलों से खण्ड-खण्ड वर्षा भी हो रही है। सोमवार को भी ऐसा ही हाल रहा। दोपहर के वक्त जब शहर में सूखा रहा तब तिलवारा, रांझी और सदर में बारिश हो रही थी। इधर मौसम खुला तो उधर बारिश होने लगी। खण्ड खण्ड बारिश से गर्मी पीछा नहीं छोड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर मामूली तो कुछ स्थानों पर तेज वर्षा हो सकती है। पूर्वी मध्यप्रदेश के ऊपर हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना है, लेकिन पूर्वी मध्यप्रदेश में छुटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा। सोमवार को मौसम मिश्रित रहा। कभी धूप खिली तो कभी पानी की बौछारें पड़ीं। मौसम में कभी गर्मी, कभी उमस हावी होती रही।
भारी वर्षा की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान भारी वर्षा की चेतावनी दी है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान ३०.७ डिग्री सेल्सियस सामान्य से १ डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान २५.४ डिग्री सेल्सियस सामान्य से १ डिग्री अधिक दर्ज किया गया। हवा में नमीं प्रात:काल ८९ प्रतिशत और सायंकाल ८९ प्रतिशत आंकी गई। सूर्योदय सुबह ५.५३ मिनिट पर और सूर्यास्त सायं ६.२६ मिनिट पर हुआ। पिछले २४ घंटों के दौरान ९.६ मिमी वर्षा दर्ज की गई। १ जून से अब तक कुल वर्षा १२२०.४ मिमी (लगभग ४७ इंच) दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष आज के दिन १.४ मिमी वर्षा दर्ज हुई थी। गत वर्ष कुल वर्षा ९९४ मिमी दर्ज की जा चुकी थी। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान २६.३ डिग्री और न्यूनतम तापमान २३.४ डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिमी हवाएं १किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अगले २४ घंटों के दौरान संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।
अगले 48 घंटों में पूर्वी मध्यप्रदेश में भारी वर्षा के आसार
