भोपाल, राजधानी भोपाल में वर्षा का क्रम लगातार जारी है। भोपाल एवं आसपास हो रही वर्षा के कारण भोपाल के तालाबों एवं जलाशयों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। भोपाल के ऐतिहासिक राजा भोज ताल का जलस्तर शुक्रवार को समाचार लिखे जाने तक 1666.40 फीट पहुंच गया जो अपने फुल टैंक लेबिल 1666.80 से मात्र 0.40 फिट कम है। बड़ी झील का जलस्तर 1666.80 पहुंचने पर भदभदा बांध के गेट खोले जाएंगे।
भोपाल की बड़ी झील का जलस्तर 1666.40 फीट पर पहुंचा
